लापता 21 वर्षीय युवक का शव बरामद,फैली सनसनी





बराकर-कुल्टी थाना के बलतोड़िया से रहस्मय तरीके से गायब 21 वर्षीय अर्जुन कुरैशी का शव शनिवार सुबह चिरकुंडा थाना क्षेत्र के नूतनग्राम के जंगल में क्षत विक्षत अवस्था में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए । इधर सूचना पाकर चिरकुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद जिला अस्पताल भेज दिया ।

जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन कुरैशी बराकर के बलतोडिया से पिछले शनिवार गाय खरीदने के लिये झारखंड के मैथन जाने के लिये घर से निकला था। लेकिन उसके बाद से ही वो घर नही लौटा । परिजनों ने इसकी शिकायत बराकर फाड़ी में दिया। जिसके बाद पुलिस ने बंगाल एंव झारखंड में युवक की तलाश की। लेकिन पुलिस के हांथ कुछ नही लगा। गुस्साए परिजनों ने इसको लेकर बराकर फाड़ी का घेराव भी किया था। जिसके बाद बंगाल पुलिस युवक के गुमशुदगी से संबंधित चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया हिरासत में लिए गए युवकों की निशानदेही के बाद शनिवार मृतक अर्जुन के शव को बरामद किया ।

बंगाल पुलिस का मानना है की गिरफ्तार युवकों ने ही हत्या को अंजाम दिया है युवक की हत्या कर शव को जंगल में लाकर फेंक दिया । इधर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कारवाई में जुटेगी

वही मृतक अर्जुन के पिता ने बताया की पिछले शनिवार को उनका पुत्र गाय खरीदने के नाम पर निकला था लेकिन उसके बाद से ही वो गायब था ,पिता ने बताया की उनके पुत्र के साथ गिरफ्तार सभी युवक मारपीट कर जान ले लिया उसके बाद शव को ठिकाना लगा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली