बदहाल सड़कों से परेशान लोगों का सब्र का बांध टूटा, किया नेशनल हाईवे 19 चांदा से जामुड़िया जाने वाला रास्ता को किया अवरोध, समझाने पहुंचे विधायक




जामुड़िया - मात्र एक सप्ताह बचे हुए है दुर्गापूजा में ,और अभी तक जामुड़िया के अधिकांश रास्ता खस्ताहाल,हालांकि कुछ रास्तो में छाई भरकर तो कुछ रास्तो का लीपापोती कर मरम्मत कार्य चल रहा है. रास्ते के जिन गड्ढो को छाई गिराकर भराई किया जा रहा है,वह कोढ़ में खाज की तरह कार्य कर रही है,एक तो छाई भरने से वाहनों के पहिये फंस जा रहे है तो दुसरी तरफ इन रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों के धुल से भर जाना पड़ रहा है.इस स्थिति को देखते हुए सब्र का बांध टूट गया, इस के विरोध में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे 19 चांदा से जामुड़िया जाने वाले मुख्य सड़क पर छाई गिराकर हो रहे रास्ता भराई एवं निघा ओसीपी से चलने वाले भारी वाहन के कारण इससे उड़ने वाले धुल के कारण हो रहे लोगों को परेशानी के कारण चांदा ग्राम नजरूल मंच मोड़ के समीप इस इलाके के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरूषों ने मिलकर सुबह 6 बजे से इस सड़क को सम्पूर्ण रूप से बंद कर प्रदर्शन किया जिसके कारण इस रास्ते होकर गुजरने वाले वाहन परिचालन पुरी तरह से ठप हो गई ओर सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई. स्थानीय ग्राम वासी प्रमोद मजुमदार ने कहा कि रास्ता बनाने के नाम पर यहां के विधायक लोगों से मजाक कर रहे हैं एवं तरह-तरह बिमारी पूजा में तोहफा के रूप में लोगो को दे रहा है, क्योंकि इस रास्ता पर जो छाई गिराया गया है उससे उड़ने वाले धुल अंचल के रहने वाले लोगो को घर में घुस रहे हैं ,जिसके कारण खाने की सामग्री खराब हो रहे है . आने वाले समय में इसके कारण कई तरह की बिमारी भी उत्पन्न होगी.उन्होंने कहा कि निघा ओसीपी से कोयला ले जाने वाले वाहन से भी धुल उड़ रहे हैं.इसको लेकर इसीएल मैनेजमेंट को इस पर रोकथाम के लिए कई एक बार कहा गया है लेकिन वह हमारी बातों को अनदेखा कर रहे हैं . मजबुरन आज सड़क अवरोध करना पड़ रहा है. अगर हमारी बातों को प्रशाशन नहीं मानती है तो हमलोग बड़े अंदोलन पर उतरेंगे. वहीं ,खबर पाकर मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ,श्रीपुर फाड़ी पुलिस एवं ट्रफिक पुलिस पहुंच कर लोगो को समझा बुझाकर जल्दी कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद तकरीबन चार घंटे बाद यह सड़क अवरोध हटाया गया,करीब दो घण्टे पश्चात वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली