जामुड़िया-जामुड़िया थानांतर्गत श्रीपुर फांड़ि की पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी गिरोह का ठिकाना ढूंढकर मादक पदार्थ तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया . रविवार दोपहर को नाका चेकिंग के दौरान तीन ड्रग तस्करों को करीब साढ़े 12 ग्राम हेरोइन के साथ यह पकड़े गए. गिरफ्तार तीनों आरोपी जामुड़िया थाना के श्रीपुर फांड़ि क्षेत्र के निघा इलाके के रहने वाले हैं. घटना के संबंध में पता चला की श्रीपुर फांड़ि के प्रभारी शेख रियाजउद्दीन को पता चला कि क्षेत्र में काफी समय से नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हो रहा है . इसके बाद उन्होंने मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी जिससे अंततः सफलता मिली. रविवार दोपहर को पुलिस ने सूचना के आधार पर निगरानी शुरू कर दी, इसके बाद नाक चेकिंग में उन्हें सफलता मिली. रविवार की दोपहर श्रीपुर फांड़ि की पुलिस शिवडांगा इलाके में नाका चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को पुलिस ने देखा पुलिस को देखते हुए वह लोग भागने की चेस्टा करने लगे,परन्तु तीनो दबोच लिए गए. पुलिस सूत्रों के अनुसार निघा कॉलोनी के वार्ड नंबर 10 के निवासी 19 वर्षीय राजू नुनिया, 30 वर्षीय संतोष कुमार पासवान, 55 वर्षीय मो0 अमीरउद्दीन के पास से उनकी बाईक की डिक्की में प्लास्टिक में लिपटे पैकेट में 12 ग्राम हेरोइन मिली. श्रीपुर फांड़ि के आईसी शेख रियाजुद्दीन, सर्कल इंस्पेक्टर सुशांत चटर्जी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने वीडियो फोटोग्राफी की और उस व्यक्ति के डिक्की से यह नशीला पदार्थ निकाला. बाद में जब इस ड्रग को सटीक वजन मापने वाली मशीन से मापा गया तो ड्रग तस्करों ने स्वीकार किया कि इसमें लगभग 12.5 ग्राम हेरोइन थी. जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे पांडवेश्वर से यह नशीली पदार्थ इस इलाके में ला रहे थे. हालांकि, पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि ये ड्रग्स उनके पास कहां से आया वे किस मकसद से ये ड्रग्स ला रहे थे.


0 टिप्पणियाँ