जलपाईगुड़ी में शुरू हुई 104 वीं वर्ष सिद्दबाड़ी दुर्गापूजा





जलपाईगुड़ीः जलपाईगुड़ी के तीस्ता तट के इलाके में शारदीया दुर्गापूजा के बाद फिर 1 दिन की सिद्धबाड़ी दुर्गा पूजा का रिवाज है. ऐसा कहा जाता है कि इस क्षेत्र के तत्कालीन जमींदार सिद्धिनाथ रॉय ने सौ साल से भी अधिक समय पहले स्वप्नादेश से इस पूजा की शुरुआत की थी। जलपाईगुड़ी रंगधामाली क्षेत्र के लोगों द्वारा इस सिद्ध बाडी में 104 वीं वर्ष दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक अंतर्गत पाटकाटा ग्राम पंचायत के रंगधामाली स्थित मोरल पाड़ा में रविवार को एक दिवसीय दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। सुबह से पूजा की तैयारी शुरू हो गयी. पूजा नियमानुसार संपन्न हो इस पर रॉय परिवार के सदस्य कड़ी निगरानी रख रहे हैं. पूजा के मौके पर इलाके के लोगों का उत्साह चरम पर है. इस दिन पाटकाटा, रंगधामाली आदि इलाकों के लोग सुबह में नये कपड़े पहनकर पूजा परिसर में दिखे. ऐसा कहा जाता है कि इस क्षेत्र के तत्कालीन जमींदार सिद्धिनाथ रॉय ने सौ साल से भी अधिक समय पहले स्वप्नादेश से इस पूजा की शुरुआत की थी। उस समय आर्थिक स्थिति अच्छी होने के कारण यह पूजा उस क्षेत्र में फैल गई। वर्तमान पीढ़ी ने उस पूजा की परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी कायम रखा है। चूंकि इस पूजा की शुरुआत सिद्धिनाथ बाबू ने की थी, इसलिए इस पूजा को अब इलाके में सिद्ध बाड़ी पूजा के नाम से जाना जाता है। यह दुर्गा पूजा कोजागरी लक्ष्मी पूजा के बाद रविवार को आयोजित की जाती है। पुजारी गौतम घोषाल ने बताया कि इस पूजा की कोई निश्चित तिथि नहीं है. यह पूजा लक्ष्मी पूजा के बाद रविवार को आयोजित की जाती है। पूजा दोपहर 1 बजे शुरू होती है और छठी से दसवीं तक की सभी पूजाएं एक ही दिन में होती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात