तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा एक युवक को पीटने का सोशल मीडिया में हो रही वायरल



 जामुड़िया : इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि हमने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है. वीडियो में कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा एक व्यक्ति को पीटते हुए देखा जा सकता है ,इनमें पांडेश्वर थाना अंतर्गत जामुड़िया ब्लॉक नंबर दो के श्यामला पंचायत प्रधान असित मंडल भी शामिल है , हालांकि असित मंडल ने कहा कि उन्हें इस वीडियो के बारे में कुछ नहीं पता. जानकारी के मुताबिक करीब 15 दिनों पहले पांडवेश्वर के खुटटाडीह गांव में एक व्यक्ति के घर में चोरी हुई थी, चोर की तस्वीर शख्स के घर के बगल में स्थित एक बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. निमशा दासपाड़ा के निवासी दीप रुईदास को इलाके में देखा जा सकता है .इलाके के एक वर्ग का कहना है कि इससे पहले भी उसे चोर होने के संदेह में कई बार पुलिस ने हिरासत में लिया था .चोर के संदेह में देबु को एक क्लब में ले जाया गया और जमकर पीटा गया और इस पिटाई में इलाके के श्यामला पंचायत तृणमूल पंचायत प्रधान असित मंडल लाठी लिए नजर आ रहे है .इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने ट्वीट किया. "पुलिस प्रशासन मूक दर्शक की भूमिका निभा रहा है". क्योंकि वीडियो में तृणमूल कार्यकर्ता कानून को अपने हाथ में लेते हुए और चोर होने के संदेह में एक युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं, जबकि प्रशासन उदासीन है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात