भाई- बहन के बीच हुए विवाद के दौरान भाई द्वारा बहन को गोली मारने का आरोप




  आसनसोल-आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत खटीक पाड़ा इलाके में एक युवक पर अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल सोनकर नामक तकरीबन 21 वर्षीय एक युवक ने अपनी बहन कमल सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास घटी. घटना के बाद डीसीपी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस, एसीपी देवराज दास ,आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण यह घटना घटी है .कमल सोनकर की शादी हो चुकी थी, लेकिन वह किन्हीं कारणों से अपने मायके में ही रहती थी घटना के बाद से राहुल फरार है. वहीं पार्षद उदय राय ने कहा कि आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने दो राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी ऐसा लग रहा था कि राहुल किसी और को भी ढूंढ रहा था, लेकिन जब और कोई नहीं मिला तो उसने अपनी बहन की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात