पानी ,सड़क की मांग को लेकर साहेबगंज के निवासी मिले ग्राम पंचायत प्रधान से



  रानीगंज-बल्लभपुर ग्राम पँचायत अंतर्गत साहेबगंज के शारदा पल्ली समेत आस-पास के इलाकों के लोग पेयजल, सड़क समेत विभिन्न मांगों को लेकर एगरा ग्राम पंचायत के प्रधान से मिले. साहेबगंज के विभिन्न इलाकों में पेयजल की समस्या बहुत पहले ही शुरू हो गयी थी, इन क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं की जाती है.कई बार पंचायत प्रधान से गुहार लगाई गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला.स्थानीय निवासी रवि मुखर्जी ने कहा कि कई इलाकों में पीने के पानी की बहुत कमी है और नल से एक बाल्टी भरने में कम से कम पांच मिनट लगते हैं. नतीजतन, इलाके में पानी भरना मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा, कुछ सड़कें भी खराब हैं .वह क्षेत्र जो सड़क से नाले नीचे हैं और अधिक वर्षा के कारण नालों का पानी सड़कों पर चढ़ जाता है ,जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.पंचायत प्रधान ममता मंडल ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि पीएचई विभाग से बात की गयी है, और इंजीनियर सोमवार को क्षेत्र का दौरा करेंगे . परियोजना के अनुसार हर घर में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा.उन्होंने उम्मीद जताई कि पानी की समस्या दुर होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात