पुलिस दिवस पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिशनेरट द्वारा 10 किलोमीटर मैराथन रेस का आयोजन






 रानीगंज-शुक्रवार को पुलिस दिवस के अवसर पर, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत नीमचा फांड़ि के सहयोग से नवनीत क्लब की तरफ से 10 किलोमीटर मैराथन रोड रेस का आयोजन किया गया. इसमें लड़कों के साथ-साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. यह रेस जे के नगर बाजार बेलियाबथान की परिक्रमा करके नवनीत क्लब के पास समाप्त हुई।. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी, रानीगंज, थाना के प्रभारी सुदीप दासगुप्ता, ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल और रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया उपस्थित थे . इस दिन हाड़ा भांगा नेताजी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया.यहां, एक दिव्यांग को को वॉकर , बाबूपुर में 1 बच्चे को ट्राई साईकल प्रदान किया गया. साथ ही कुछ भोजन सामग्री प्रदान की गई. इस मौके पर श्रीमंत बनर्जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिंदगी में अनुशासन से बढ़कर कुछ नहीं है .अगर सब अनुशासन में रहेंगे और अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते रहेंगे, तो जीवन में बहुत कुछ पाया जा सकता है. उन्होंने सबको आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात