ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में डॉक्टर ने संभाला कार्यभार



जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में शुक्रवार को नवनियुक्त डॉक्टर आर्यमान मंडल ने पदभार संभाला. ग़ौरतलब है कि नवागत डॉक्टर का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के अधिकारियों ने किया. डॉ॰ मंडल का अभिनंदन करते हुए महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सा संबंधी गतिविधियों में पिछले कुछ वर्षों में काफ़ी सुधार देखने को मिला है जिसका कारण है नयी ऊर्जा और चेतना से भरे चिकित्सकों का आगमन.इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श राजेश त्रिवेदी , क्षेत्रीय सर्वेक्षण अधिकारी , सी. सी. तपादार, प्रबंधक (कार्मिक) पूजा एक्का, उप प्रबंधक (खनन) शंकर सिंदरी व सहायक प्रबंधक (कार्मिक) हर्षणा लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.सभी ने नवागत डॉक्टर को बधाई और शुभकामना दी. इसपर श्री मंडल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात