रानीगंज-सावन के अंतिम सोमवारी पर रानीगंज जामुड़िया के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक ,रुद्राभिषेक, महा मृत्युंजय जाप तो कहीं गंगा आरती की गयी.
रानीगंज के रामबागान इलाके स्थित अंजना सिनेमा हॉल के सामने दिव्य ज्योति क्लब की तरफ से मेजिया स्तिथ दामोदर नदी से जल लेकर रानीसाएर के कदम डांगा स्तिथ जोड़ा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जाते कांवड़ियों की सेवा की गई .मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में यहां पर कांवड़ियों को पानी शरबत बिस्कुट आदि प्रदान किया गया. ज्ञात हो कि इस क्लब की तरफ से हर साल सावन के सोमवार के दौरान कांवड़ियों की सेवा की जाती है.
शिशु बागान इलाके में शिव शक्ति जन सेवा संस्था की तरफ से कांवड़ियों की सेवा की गई . यहां कांवड़ियों के लिए पानी शरबत पूरी सब्जी आदि का प्रबंध किया गया था. आपको बता दें कि संस्था की तरफ से शिव भक्त तरुण बर्मन और उनके टीम द्वारा सावन के हर हर सोमवार को इस तरह की सेवा की जाती है . इस शिविर में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल खुद उपस्थित हो कर कांवड़ियों की सेवा की . इस मौके पर संस्था की तरफ से तमाम सदस्य उपस्थित थे.
कांवरिया सेवादल रानीगंज टीएमसी परिवार की तरफ से भी कांवड़ियों की सेवा की गई. रानीगंज के एनएसबी रोड इलाके में स्थित मारवाड़ी सनातन विद्यालय के सामने कांवड़ियों की सेवा की गई. संजय सिंह और गौतम सिंह के नेतृत्व में यहां पर कांवड़ियों को पानी शरबत बिस्कुट सहित अन्य चीजें प्रदान करके सेवा दी गई. यहां पर रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा विशेष रूप से उपस्थित थे. उन्होंने भी संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर कांवरियों की सेवा की.
सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर रानीगंज में शनि मंदिर के पास युवा उड़ान नामक संस्था की तरफ से कांवड़ियों की सेवा की गई. यहां पर दिनेश सोनी, पंकज केसरी ,भूपेंद्र सोनी, सोनु बरनवाल, नॉमिता दास सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे. यहां पर भी आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल विशेष रूप से यहां मौजूद थीं. यहां पर भी देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों की सेवा की गई.
एजुकेशन फॉर ऑल संस्था की ओर से शिक्षक वासुदेव गोस्वामी के द्वारा सावन के अंतिम सोमवारी पर बांकुड़ा जिले के जामराबाद स्थित आदिवासी प्राथमिक विद्यालय के लगभग 100 बच्चों को दूध पिलाया गया.
जामुड़िया के अति प्राचीन बाबा डटेश्वर नाथ के मंदिर में गंगा आरती की गई. जहां पर सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर भगवान शिव की आराधना कर गंगा आरती का अवलोकन कर पुण्य अर्जित किया.




0 टिप्पणियाँ