कोयला के डी ओ होल्डर के कोयला के मैन्युअल लोडिंग की मांग लेकर निकाली गई जुलश



 जामुड़िया - ईसीएल के कुनुस्तोरिया एरिया क्षेत्र के परसिया पंचायत अंतर्गत चलने वाली कोलियरियों में डीओ होल्डर के कोयला लोडिंग में मेनुअल लोडिंग एवं रेक पैकेजिंग में स्थानीय लोगों को काम देने की मांग को लेकर एक विरोध जुलूस निकाला गया.यह जुलूश बेलबाद कोलयरी के सिंघारन नदी से शुरू होते हुए एजेंट कार्यालय, बेलबाद खदान होते हुए बेलबाद साइडिंग पर जाकर एक सभा में तब्दील हो गई. इस मौके पर श्रमिक नेता रामेश्वर भगत ने कहा वह यहां हम लोग डीओ लोडिंग के खिलाफ नहीं है या फिर रैक लगाने के भी खिलाफ नहीं है लेकिन यहां के लोगों की मांग है कि स्थानित युवकों को रोजगार मिले, क्योंकि सारा कामकाज यहां इस गांव में हो रहा है और इसी गांव के लोगों को प्रदूषण भी सहना पड़ रहा है तो यहां के लोगो को काम मिले ताकि यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके. उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर बैठे लोग ही रोजगार करेंगे और यहां के लोगों को रोजगार के अवसर नहीं मिलेगा यह नहीं हो सकता है.

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैन्युअल लोडिंग के माध्यम से ही यहां डीओ लोडिंग का काम होगा, यह पूरे इलाके की मांग है.

इस मौके पर उपस्थित राजवीर सिंह, मोहम्मद जाहिद, भागीरथ प्रसाद, सावित्री राजभर,गंगा मांझी, सुबोध बाउरी छोटु राजभर, कल्याण घोष के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात