सेवा निवृत्त शिक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता का विदाई समारोह




 रानीगंज-श्री गुरु नानक हाई स्कूल के शिक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता के सेवा निवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित की गई. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक के आवेदन पर रानीगंज के लोगों ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए आर्थिक अनुदान देने की घोषणा की . इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ऋषि कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस स्कूल के निर्माण तथा स्कुल को इस मुकाम तक पहुंचाने में पुरुषोत्तम गुप्ता की अहम भूमिका रही. उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम गुप्ता ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन भी विद्यालय के भवन के लिए अनुदान राशि का इंतजाम करवाया. उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी भी अवकाश नहीं ले सकते वह हमेशा शिक्षक ही रहते हैं. वहीं स्कूल कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा आज के समय में जब शिक्षा का व्यवसायीकरण हो गया हो ऐसे समय में यह सरकारी स्कूल नई ऊंचाईयों को छू रही है. इस मौके पर कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विमल देव गुप्ता ने कहा कि शिक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता ने काफी उतार-चढ़ाव देखा है. अपना ट्रांसपोर्ट तथा होटल व्यवसाय को छोड़कर एक शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाई है.यही वजह है कि आज उनकी विदाई पर लोग इतने भावुक हो गए हैं. इस मौके पर उन्हें एक मान पत्र भी दिया गया.इस सम्मान से अभिभूत शिक्षक पुरषोत्तम गुप्ता ने कहा कि यहां के लोगों ने जिस प्रकार से उन्हें सम्मान दिया वह अकल्पनीय है. इससे जीवन पथ पर चलते हुए भविष्य में भी समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की अपील प्रेरणा मिलेगी. इस अवसर पर पार्षद ज्योति सिंह, अनुदान दाता ओमप्रकाश भुवालका ,अशोक अरोरा, ललित झुनझुनवाला, कौशल सिंह, महेंद्र साहू, मनोज केसरी प्रमुख उपस्थित थे.इस अवसर पर स्कूल प्रबंधकीय कमिटी, मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप, बंधु एवं स्कूल के शिक्षकों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात