जामुड़िया : भारत ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 ने मून पर सफल लैंडिंग कर ली है. इसी के साथ पूरा देश जश्न में डूब गया है .हर भारतीय के लिए गर्व से सीना चौड़ा और मस्तक ऊंचा हो गया है. चंद्रमा की सफल लैंडिंग के बाद इसरो मुख्यालय में जश्न मनाया गया. वैज्ञानिकों ने तालियां बजाकर सफल लैंडिंग का स्वागत किया. वहीं देशभर में ‘चंद्रयान-3’ की सफल लैंडिंग के लेकर आतिशबाजी की जा रही है. ढोल नगाड़ों के साथ लोग थिरक कर जश्म मना रहे हैं, पूरे विश्व में जो कार्य कोई देश नहीं कर पाया वह भारत ने कर दिखाया. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर बुधवार की संध्या जामुड़िया हिन्दी हाई स्कूल में सफल चंद्रयान 3 लेंडिंग को देखने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूल के बच्चे ओर शिक्षक ने इनका सीधा प्रसारण का आनंद उठाया. इस सफलता के बारे में इस स्कूल के प्रभारी रोहनराम रजक ने सर्व प्रथम इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि बुधवार का दिन भारत के लिए बेहद गौरव पूर्ण दिन रहा . यह संभव हुआ हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में कुशल नेतृत्व की वजह से .उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संचालित किया है उससे पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है. विश्व के साथ-साथ आज भारत ने सौरमंडल पर भी अपने झंडा गाड़ दिए. इस मौके पर कोशलेश सिंह, करण ताती ,ऊतम मुखर्जी ,रनबीर महतो, राम स्वार्थ महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ