10 सूत्री मांगों को लेकर डीवाईएफआई द्वारा बोरो चैयरमेन को ज्ञापन सौंपा



 रानीगंज-वामपंथी युवा संगठन डीवाईएफआई की तरफ से सोमवार को रानीगंज के विभिन्न समस्याओं को लेकर रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. इसके जरिए रानीगंज के विभिन्न समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकर्षित करने और उनके समाधान की मांग की गई, जिन समस्याओं की तरफ बोरो चेयरमैन का ध्यान आकर्षित किया गया, उनमे रानीगंज में जाम की समस्या, साफ सफाई करना होना जिससे डेंगू के खतरे का बढ़ना, बुजुर्ग पेंशन, विधवा पेंशन सहित विभिन्न पेंशन सही तरीके से लोगों को मिलना, शेड्यूल कास्ट शेड्यूल ट्राइब सर्टिफिकेट मिलने में तकलीफ,बोरो कार्यालय में रिक्त पदों पर स्थानीय युवाओं को नौकरी प्रदान करना जैसे 10 मांगो की तरफ बोरो चेयरमैन का ध्यान आकर्षित किया गया. इस संदर्भ में डीवाईएफआई की मिली पासवान ने बताया कि आज उनके संगठन की तरफ से रानीगंज की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए रानीगंज बोरो कार्यालय को‌ एक ज्ञापन सोपा गया .उन्होंने बताया कि रानीगंज की इन समस्याओं को लेकर पहले भी उनके संगठन की तरफ से गुहार लगाई गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज फिर से यह कदम उठाया गया .उन्होंने कहा कि इन समस्याओं की वजह से रानीगंज के लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं. मिली पासवान ने बताया कि आज ज्ञापन सौंपने के दौरान बोरो चेयरमैन संगठन के कार्यकर्ताओं को ठीक से आश्वस्त नहीं कर पाए कि कब तक वह इन समस्याओं से रानीगंज वासियों को निजात दिला पाएंगे. इस संदर्भ में बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा से बात की तो उन्होंने कहा कि आज वामपंथी युवा संगठन डीवाईएफआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि जिन मुद्दों को लेकर आज लोग उनसे मिलने आए थे उन सभी मुद्दों को लेकर कार्यालय की तरफ से उनको आश्वस्त किया गया है और वह लोग भी संतुष्ट होकर ही यहां से गए हैं .चेयरमैन ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए बोरो कार्यालय की तरफ से युद्ध कालीन तत्परता के साथ काम किया जा रहा है .वहीं जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान किया जाएगा. शेड्यूल कास्ट शेड्यूल ट्राइब सर्टिफिकेट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले से यह सर्टिफिकेट मिलना बहुत ज्यादा आसान हो गया है लेकिन अगर फिर भी कहीं किसी को कोई असुविधा हो रही है तो जरूर कार्यालय की तरफ से इसका संज्ञान लिया जाएगा. स्ट्रीट लाइट तथा सड़कों की हालत को लेकर उन्होंने कहा कि जब से राज्य में ममता बनर्जी की सरकार बनी है तब से इन दोनों ही पहलुओं पर काफी काम किया गया है और वाम फ्रंट के जमाने में जो हालत थी उससे कहीं ज्यादा बेहतर हालत में रानीगंज आज है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात