जामुड़िया : 21 जुलाई को कोलकाता में आयोजित होने वाले शहीद दिवस को लेकर जामुड़िया थाना मोड़ बस स्टैंड से जामुड़िया टीएमसी ब्लाक एक कांग्रेस की ओर से एक रैली निकाली गई. जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में इस रैली का आयोजन किया गया था. यह रैली थाना मोड़ से शुरू होकर थाना मोड़ में आकर समाप्त हुआ. इस मौके पर ब्लॉक एक के टीएमसी अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी ने कहा कि माकपा के शाशन काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पुलिस ने सन 1993 वर्ष में गोली से 13 लोगो की हत्या कर दी गई थी. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद उनके बलिदानो को भुला नहीं गया है .उन्ही के याद में 21 जुलाई को कोलकत्ता के धर्मतल्ला के मैदान में प्रत्येक वर्ष शहीद दिवस को पालन किया जाता है. उन्होंने कहा कि माकपा के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में मतदाताओं को मतदान देने से रोका जाता था. उस दौरान माकपा की गुंडागर्दी चरम पर थी, जिसमें 13 लोगों की हत्या की गई थी .सड़क लाल खून से लथपथ नजर आ रहा था. पुरे भारत वर्ष मे इस घटना को लेकर निंदा की थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसी समय से 21 जुलाई को शहीद दिवस रूप में पालन करने का आदेश दिया था. पूरे पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मिलकर कोलकाता के धर्मतला मैदान में एकत्रित होते हैं और उन 13 शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है .इस रैली के माध्यम से जनता को जागृत किया है कि सभी लोगों को एकत्रित होकर धर्मतल्ला चलना है .इस मौक़े पर विधायक हरेराम सिंह पूर्व जिला सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, शेख शानदार, विश्वनाथ बाउरी, अनिमेष बैनर्जी , भोला हैला, मृदुल चक्रवर्ती, उषा पासवान, अब्दुल हाउस, वैशाखी बाउरी, सत्यनारायण रवानी ,बबलू पोद्दार, बैजनाथ सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ