जलाभिषेक के लिए जल लेने गये बी ए प्रथम वर्ष के छात्र नदी में डूब कर हुई मृत्यु



 जामुड़िया- श्रावण माह के इस सोमवार को देवो के देव महादेव के ऊपर प्रथम बार जलाभिषेक करने गए बीए प्रथम वर्ष के छात्र का अजय नदी में डूब कर हुई मृत्यु,. स्थानीय लोगों ने उसे इस नदी से निकाल कर बहादुर पुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया .इस मृत युवक का नाम काजू घोष उम्र 19 वर्ष था. वह चिचुड़िया ग्राम पंचायत के सिद्ध पुर गांव का रहने वाला था. स्थानीय निवासी यदुपति पाल, कृष्णचंद्र मुहुरी ने बताया कि श्रावण माह की इस सोमवारी को लेकर अजय नदी के सिद्ध पुर बागडीहा नदी घाट पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. सभी ने अजय नदी में स्नान किया, और शिव के सर पर जल चढ़ाने के लिए पास के शिव मंदिर में जल ले गया. काजू घोष और उनके कुछ दोस्त भी नदी में स्नान करने गये. उसी समय काजु घोष किसी तरह नदी में गिर गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत मछली पकड़ने वाले जाल से काजू घोष को बचाया. मृतक के घर वालों का कहना है कि काजू सुबह 6 बजे के आसपास अपने दोस्तों के साथ अजय नदी में स्नान करने के लिए निकला था, नदी में नहाने के दौरान नदी में डूब कर उसकी मौत हो गई .इस घटना को लेकर इस ग्राम में मातम का माहौल बना हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर