रानीगंज- शनिवार को पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था. इस दौरान विपक्षी पार्टियों द्वारा सत्तापक्ष टीएमसी पर हिंसा का सहारा लेकर मतदान करवाने के आरोप लगाए जा रहे थे. रविवार की संध्या माकपा की तरफ से एक विरोध रैली निकाली गई .यह विरोध रैली रानीगंज के पोस्ट ऑफिस मैदान से निकलकर रैली सी आर रोड, इतवारी मोड़, बड़ा बाजार होते हुए नेता जी मूर्ति तक पहुंची यहां पर एक विरोध सभा का आयोजन किया गया .इस मौके पर रानीगंज के पूर्व विधायक रुणु दत्ता ,सुप्रिय राय ,हेमंत प्रभाकर ,कृष्णा दास गुप्ता आदि उपस्थित थे. यहां माकपा नेताओं का कहना था कि जिस तरह से कल पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी हिंसक झड़पें देखने को मिली. वह लोकतंत्र के लिए अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने टीएमसी पर चुनाव जीतने के लिए हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाया .उन्होंने कहा कि टीएमसी द्वारा माकपा के कई कर्मियों पर हमले किए गए. इस बारे में सुप्रीय राय ने कहा कि माकपा कर्मी उज्जवला आकरीया सहित कई कर्मियों पर हमले किए गए .किसी का सिर फोड़ दिया गया ,किसी की हड्डी तोड़ दी गई .उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कहीं भी टीएमसी का विरोध नहीं किया क्योंकि भाजपा और टीएमसी में सेटिंग हो चुका है .मैदान में उतरकर अगर टीएमसी का विरोध किसी ने किया तो वह माकपा कार्यकर्ता ही थे.


0 टिप्पणियाँ