डीएवी पब्लिक स्कूल में इनभेस्टीचर समारोह मनाया गया




रानीगंज-आर.एल.जे.डी.एम.सी. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में पहली इन्वेस्टीचर सेरेमनी मनाया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में लॉयन सुशील कुमार गनेरीवाला तथा मुख्य अतिथि के रुप में लॉयन डॉ. पी. आर. घोष उपस्थित थे. साथ ही अन्य लायंस सदस्यगण तथा अनेक अभिभावकगण उपस्थित होकर छात्रों के निर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किए. कार्यक्रम में निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, विभिन्न विभागों के कैप्टन, हाउस कैप्टन, विद्यार्थी प्रशासक आदि को बैज सौंपे गए. ये सभी विभिन्न दायित्वों का पालन करते हुए स्कूल में विद्यार्थियों को नई राह तथा नई दिशा देंगे . स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मंदिरा दे ने बताया कि अपने दायित्व का पालन करते हुए इन सभी में नेतृत्व, जिम्मेदारी, प्रशासनिक आदि कई प्रकार के गुण विकसित होंगे तथा भविष्य में समाज को भी नेतृत्व प्राप्त होगा .उन्होने बताया कि रानीगंज डीएवी में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम किया गया,जिसको लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. मुख्य अतिथि लॉयन डॉ. पी. आर. घोष ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ता है तथा वे कर्तव्यनिष्ठ बनते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा