श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक मुकेश जोशी का विदाई समारोह



 जामुड़िया -ईसीएल के सातग्राम - श्रीपुर एरिया अन्तगर्त श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक मुकेश कुमार जोशी की सेवानिवृत्त होने के बाद नींघा कोलियरी में विदाई समारोह का आयोजन आज किया गया. निंघा कोलियरी पिट पर अभिकर्ता एस रॉय ने महाप्रबंधक मुकेश कुमार जोशी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया, तत्पश्चात स्थानीय सभी श्रमिक संगठन एवं कोलियरी के श्रमिको द्वारा महाप्रबंधक मुकेश कुमार जोशी को फूलो का गुलदस्ता देकर साथ में मुंह मीठा करा कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया . इस मौके पर सभी श्रम संगठनों के प्रति श्री जोशी ने आभार प्रकट किया . इस विदाई समारोह में इंटक के क्षेत्रीय सचिव मुक्तिनाथ दुबे ने कहा श्रीपुर एरिया जब से महाप्रबंधक के रूप से कार्यभार संभाले थे, तब से ही पूरे क्षेत्र में एक उत्साह का वातावरण था. उनके लगन और प्रयास से आज श्रीपुर एरिया को एक शिवडांगा में ओसीपी मिला है ,जिसका कार्य चल रहा है और शिवडांगा ओसीपी में उत्पादन भी तेजी से हो रहा है. एरिया को प्रगति पर लाने के लिए उनकी अहम भूमिका रही. पिछले साल भारी बारिश के कारण निंघा कोलियरी डूबने के कगार में था ,पर उन्होंने रात दिन कठिन मेहनत कर कोलियरी को बचाने के लिए कई बड़े मोटर पम्प लगाकर कोलियरी के अंदर से पानी को निकाला. इस दौरान उनकी अहम भूमिका रही थी. आज भले ही एरिया से सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन श्रीपुर क्षेत्र एवं निंघा कोलियरी के श्रम संगठन एवं श्रमिकों के दिल में वह सदा रहेंगे, उनकी कमी हम लोगों को हर समय महसूस होगी, क्योंकि उन्होंने हर समय अभिभावक के रूप में हम लोगो के बीच में कार्य किया. श्रम संगठनों से लेकर श्रमिकों में अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे. हर समय सभी लोगों के लिए मार्गदर्शन बनकर रहते थे . इस मौके पर निंघा खदान समूह के अभिकर्ता एस रॉय कोलियरी, प्रबंधक प्रशांत कुमार घोष, अभियंता राहुल कुमार ,सुरक्षा अधिकारी लक्ष्मण पाल सहित श्रम संगठन के बीएमएस से विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार चौबे इंटक के मुक्तिनाथ दुबे प्रताप कुमार सिंह, मोहम्मद कमरुद्दीन केकेएससी के सियाराम साव, विश्वनाथ बनर्जी ,एचएमएस के विजय सिंह ,सीटू से किशोर थोर, रामजी कोइरी ,सुरेश नोनिया, केएमसी से कृष्णा पासवान, एटक असगर अली खान, बीजेएमएम डॉ प्रमोद पाठक ,विनय झा, इनमौसा से बीके सिंह, हीरालाल मुखर्जी आदि मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन