आसनसोल कंबल कांड में पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी अदालत में हुए हाजिर, पत्रकारों से हुए रूबरू





आसनसोल : आसनसोल कंबल कांड में पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी बुधवार को आसनसोल जिला अदालत में हाजिर हुए। अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। इसके पहले उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आसनसोल में प्रवेश न करने देने के लिए उन्होंने टीएमसी को दोषी ठहराया।उन्होंने कहा कि तृणमूल की दया है कि मुझे आसनसोल छोड़कर रहना पड़ रहा है और बार-बार अदालत आना पड़ रहा है।यहां बालू, कोयला, लोहा चोर घूम रहे हैं। उनसे उन्माद नहीं फैल रहा है। जबकि पूर्व मेयर से उन्माद फैल रहा है ।वहीं पूर्व मेयर ने विधायक तापस बनर्जी और पार्षद अशोक रुद्र के बीच हुई टकराहट पर चुटकी लेते हुए कहा कि  तृणमूल कांग्रेस के लोगों में आपसी गुटबाजी लेन-देन को लेकर चरम पर है। विधायक तापस बनर्जी और पार्षद अशोक रूद्र में कल जो बयान बाजी हुई है। यह हिस्सेदारी की लड़ाई है। हिस्सेदारी 50-50 का होगा ना 70-30 का। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह लोग नाटक  कर रहे हैं। कोलकाता में रंग कर्मियों को जो पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार इन लोगों को देना चाहिए था। वही ईडी के बुलावे पर मंत्री मलय घटक को दिल्ली नहीं जाने के प्रश्न पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वे हमारे बड़े भाई हैं।इस संबंध में मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। गौरतलब है कि बीते वर्ष 2022 दिसम्बंर में 27 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद चैताली तिवारी के द्वारा 27 नंबर वार्ड में महा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कंबल वितरण के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें कुचले जाने के कारण   3 की मौत हो गई थी। जिसमें चैताली तिवारी, जितेंद्र तिवारी समेत 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।इस मामले में जितेंद्र तिवारी, चैताली तिवारी और गौरव गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में राहत के लिए अर्जी लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पहले ही आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने जितेंद्र तिवारी को यमुना एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया था। जिसके कारण जितेंद्र तिवारी को 9 दिन जेल ने रहना पड़ा। इसके बाद जितेंद्र तिवारी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने जितेंद्र तिवारी को इस शर्त पर जमानत दी कि वह आसनसोल नगर निगम इलाके में नहीं रहेंगे और इस मामले की सुनवाई में वह अदालत में उपस्थित होंगे।  उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए जितेंद्र तिवारी आसनसोल के बाहर रह रहे हैं। जिसकी आज तारीख थी। इसलिए आज वे अदालत में हाजिर हुए। वही इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने चैताली तिवारी और गौरव गुप्ता को अग्रिम जमानत दी है। इस विषय पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि  कानून सबके लिए एक है। कानून के हिसाब से जो आदेश होगा। उस सब को मानना होगा। इसमें तृणमूल का क्या बात है। जितेंद्र तिवारी आसनसोल के वशींदा है। वह आसनसोल आ जा भी सकते हैं। कानून के आगे कुछ नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात