भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल पर आचार संहिता का उल्लंधन कर बाइक रैली निकालने का तृणमूल ने लगाया आरोप



रानीगंज : राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से आचार संहिता लागू करते हुए कई चीजों पर पाबंदी लगाई है, जिसमें एक बाइक रैली भी है. किसी भी पार्टी द्वारा बाइक रैली निकालने पर पाबंदी लगाई गई है. इसी क्रम में शुक्रवार को आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल पर बाइक रैली निकालकर प्रचार करने का आरोप तृणमूल द्वारा लगाया गया है. इस मामले में तृणमूल कांग्रेस ने रानीगंज थाना के निमचा फांड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि जेमेरी ग्राम पंचायत इलाके में बिना अनुमति के एक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि अग्निमित्रा पाल चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए उनकी गाड़ी में लगे सायरन को बजाते हुए इलाके में घूमती हैं,हालांकि इन सभी आरोपों का भाजपा विधायक ने खंडन किया है.



 वहीं इस मुद्दे पर वरिष्ठ तृणमूल नेता वी शिव दासन उर्फ दासु ने कहा कि आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल बिना अनुमति के जेके नगर के जेमेरी इलाके में निकली एक बाइक रैली का नेतृत्व किया प्रशासन इस पर जो भी कार्यवाही करेगी इसके बारे में उनको कुछ नहीं कहना है, लेकिन उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके पास जनाधार नहीं है. प्रत्याशी बनने के लिए लोग नहीं है और वह तृणमूल पर झूठा इल्जाम लगा रहे हैं कि तृणमूल भाजपा प्रत्याशियों को डरा धमका रही है उन्होंने कहा कि भाजपा से ज्यादा तो सीपीआईएम ने नामांकन किया है. चुनाव लड़ने के लिए संगठन की जरूरत होती है जो भाजपा के पास नहीं है. पिछले लोकसभा चुनाव मे बंगाल में भाजपा को जो कामयाबी हासिल हुई थी वह सीपीएम की वजह से हुई थी क्योंकि सीपीएम ने अपना वोट भाजपा को ट्रांसफर कर दिया था,क्योंकि उन्हें लगा था कि किसी भी कीमत पर टीएमसी को हराना है और उस वक्त सीपीएम उस स्थिति में नहीं थी कि वह टीएमसी को हरा सके. लोकसभा में इतनी बड़ी सफलता पाने के बाद भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देखने लगी है. उन्हें लगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह सरकार बना लेंगे लेकिन लगातार तीसरी बार इस प्रदेश की जनता ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी को आशीर्वाद दिया, क्योंकि ममता बनर्जी ने सही मायने में लोगों के लिए काम किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात