कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में खान सुरक्षा से संबंधित कार्यशाला संपन्न

डीजीएमएस के निदेशक व उप निदेशक की विशिष्ट उपस्थिति में हुआ आयोजन 





जामुड़िया-ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में खान सुरक्षा को केंद्र में रखकर एक विशिष्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में खान सुरक्षा महानिदेशालय, पूर्वी क्षेत्र के निदेशक (खनन) श्री बिनोद रजक उपस्थित रहे. इनके साथ खान सुरक्षा महानिदेशालय, पूर्वी क्षेत्र के उप निदेशक (खनन) श्री रौनक मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. इस विशिष्ट कार्यशाला में क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी संरक्षा अधिकारी व संरक्षा से जुड़े अन्य कर्मी तथा क्षेत्रीय संरक्षा समिति के सदस्य प्रतिभागियों के रूप में मौजूद रहे. उपस्थित अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने किया और कहा कि कोयला उत्पादन व प्रेषण के दौरान खान सुरक्षा हमारी प्रथम प्राथमिकता हमेशा से ही रही है और इसी को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित हुई है जिसमें परस्पर संवाद के माध्यम से हम खान सुरक्षा की दिशा में अपेक्षित लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संकल्प दोहराएंगे. वहीं, मुख्य अतिथि श्री रजक ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को खान सुरक्षा हेतु जागरूक और सचेत किया और कहा कि उचित मानकों का अनुपालन कर हम अपने साथियों की रक्षा कर सकते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात