माकपा के दिव्यांग उम्मीदवार दुर्गा दास बाउरी कड़ी टक्कर दे रहे है भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीद्वारो को



जामुड़िया- मदनतोड़ ग्राम पंचायत की 5 नम्बर पंचायत समिति सीट पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती दे रहे हैं माकपा के दिव्यांग प्रार्थी दुर्गा दास बाउरी. माकपा ने इस बार मदन तोड़ पंचायत समिति के 5 नम्बर सीट पर अपने पुराने पार्टी कार्यकर्ता दुर्गा दास बाउरी को उम्मीदवार बनाया है. दुर्गा दास बाउरी माकपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं .2013 के पंचायत चुनाव में भी माकपा ने दुर्गा दास बाउरी को पंचायत चुनाव में पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार बनाया था, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के आगे वे सफल नहीं हो सके.2016 के विधानसभा चुनाव में माकपा का पोलिंग एजेंट होने पर चुनाव के बाद उनके उपर बहुत अत्याचार हुआ था, उनके घरों को आग लगा दिया गया. इतना कुछ होने के बाद भी दुर्गा दास बाउरी ने माकपा का झंडा कभी नहीं छोड़ा. दुसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस का प्रार्थी बहुत हैवीवेट तथा पंचायत समिति के निवर्तमान कर्मा ध्यक्ष भी है.तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी जहां अपने चार चक्का वाहन से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वहीं माकपा प्रार्थी अपने हैंडीकैप तिपहिया वाहन से जनता के बीच चुनाव प्रचार कर रहे हैं. दुर्गा दास बाउरी जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं. विधवा भत्ता हो या बुढ़ापा भत्ता हो या किसी को हैंडीकैप सर्टिफिकेट बनवाना हो या पेंशन योजना में अपना नाम दर्ज कराना हो वे सबसे पहले दुर्गा दास बाउरी के पास ही जाते है. दुर्गा दास बाउरी से उनकी जीत लेकर पुछा कि आप अपनी जीत को लेकर कितने आशान्वित हैं तो उन्होंने कहा कि दुर्नीति मुक्त पंचायत समिति गठन के लिए हमें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है,मदन तोड़ पंचायत के साथ साथ जामुड़िया पंचायत समिति में भी माकपा का बोर्ड गठन होगा. क्योंकि जनता को पंचायत से जो लाभ और सुविधाएं मिलनी चाहिए, थी,वह नहीं मिल रहा है। पंचायत में सिर्फ लुट मची हुई है,जिससे जनता मुक्ति चाहती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात