आर एम पी (चिकित्सक) पर लगाया गलत चिकित्सा करने का आरोप ,मरीज की हुई मौत,चिकित्सक ने बताया हृदय गति रुकने से हुई मौत





 रानीगंज-रानीगंज के चूड़ी पट्टी इलाके के रहने वाले डोमन हाड़ी(70) को पेट की तकलीफ के कारण रानीगंज के मनसा मंदिर के कॉलेज पाड़ा मनसा मंदिर स्थित आर एम पी (डॉक्टर) बी एन गुप्ता के चैंबर में ले जाया गया , लेकिन उनके बेटे का आरोप है कि वहां गुप्ता ने उनके पिता का सही से इलाज नहीं किया ,जिस वजह से उनके पिता की मौत हो गई . घटना के बारे में मृतक डोमन हाड़ी के बेटे अजय हाड़ी ने बताया कि उनके पिता का काफी दिनों से पेट साफ नहीं हो रहा था,उन्होंने दुकान से लेकर दवा भी खिलाया था ,लेकिन उसके बाद भी जब उनका पेट साफ नहीं हुआ तो वह उनके पिता को डॉ बी एन गुप्ता के पास कॉलेज पाड़ा के चैंबर में ले गए, अजय ने बताया कि उनके पिता खुद टोटो से उतरे और बिना किसी सहारे के खु द चल कर चैंबर तक गए ,वहां थोड़ी देर बैठने के बाद डॉ गुप्ता आए और अजय और उनके भाई को बाहर बैठने के लिए कहा और उनके पिता की जांच करने लगे. थोड़ी देर बाद डॉक्टर की फीस तथा दवा के पैसे मिलाकर 1000 रुपए के करीब का बिल मिटाकर वह अपने पिता को लेकर चैंबर से घर के लिए निकले , उनके पिता बिना किसी सहारे के टोटो तक गए और टोटो में बैठे , लेकिन टोटो में बैठते ही उनको खून की उल्टी होने लगी. अजय ने बताया कि उनके पिता की इतनी उम्र हो चुकी थी, लेकिन उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद वह फिर डॉ बीएन गुप्ता के पास गए तो उन्होंने कहा कि उनके पिता का पेट साफ करने के लिए उनको दवा दी गई थी . अजय हाड़ी का आरोप है कि डॉ गुप्ता के गलत इलाज के कारण ही उनके पिता की मौत हुई है.दूसरी और डॉ बी एन गुप्ता का कहना है कि उन्होंने मरीज को कोई दवा नही दिया,बल्कि उन्हें अल्ट्रा सोनो ग्राफी तथा कुछ टेस्ट कराने को लिख कर दिया था,जबकि मरीज के प्रिस्क्रिप्शन में एक दवा तथा एक सिरप का नाम भी उल्लेख है. हालांकि उन्होंने मरीज को कोई भी दवा न दिए जाने की बात कहते हुए दावा किया कि उनके पास इसका वीडियो फुटेज भी है,रोगी की मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है. घटना को लेकर मरीज के पुत्र ने चिकित्सक के विरुद्ध रानीगंज थाना में शिकायत भी दर्ज कराया है,पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.दूसरी और इस सम्बन्ध में आरएमपी संगठन के जिला चैयरमेन विकास रॉउत ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आ पाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात