लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा सम्मानित किए पवन केजरीवाल,अजय संथोलिया को सम्मानित किए गए





 रानीगंज-लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के तत्वाधान में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट डे समारोह मनाया गया,जहां कार्डियोलॉजी एमडी चिकित्सक अजय संथोलिया एवं शहर के ख्याति प्राप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट महेश काल़ोटिया तथा रानीगंज के प्रसिद्ध व्यवसायी पवन केजरीवाल को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि रानीगंज लायंस क्लब के द्वारा पूरे वर्ष भर कई सेवा मूलक प्रोजेक्ट निरंतर रूप से चलाए जा रहे हैं,यह परंपरा लगातार चलती रहेगी. संस्था के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग है. डॉ अजय संथालिया ने कहा कि समारोह का आयोजन करके मुझे सम्मानित किया गया इससे मुझे काफी प्रोत्साहन मिला है कहा कि विगत कई वर्षों से मेरा संबंध लायंस क्लब से है. चार्टर्ड अकाउंटेंट महेश कालोटीया ने कहा कि मुझे सम्मानित किया गया ,काफी गर्वित महसूस कर रहा हूँ. व्यवसायी पवन केजरीवाल ने कहा कि रानीगंज लायंस क्लब के द्वारा लगातार सेवा के कई परमानेंट प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं रानीगंज लायंस क्लब द्वारा संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल एवं लायंस आई अस्पताल संचालित किया जा रहा है, निशुल्क नेत्र ऑपरेशन पूरे वर्ष भर चलाया जाता है इसके अलावा कई तरह के सेवा के कार्य किए जा रहे हैं इसके लिए लाइंस सदस्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी . इस अवसर पर लायंस राजेश जिंदल , सचिव वर्षा लॉयल्का, सुनील गनेरीवाला,संदीप केडिया, सज्जन टिबरेवाल सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात