रानीगंज- त्रिवेणा अस्पताल की और से रविवार को रक्तदान शिविर लगाई गई,जहां आसनसोल जिला अस्पताल द्वारा 50 यूनिट रक्तदान संग्रह किया गया. इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक विकास खेमका ने कहा कि रक्तदान महादान है रक्त देकर किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है. अस्पताल के अन्य निदेशक रमेश भौमिक एवं अमिताभ मित्रा ने बताया कि मरीजों के इलाज के अलावा हम लोगों द्वारा समय -समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते है, क्योंकि ऑपरेशन के वक्त किसी जरूरतमंद मरीज को रक्त नहीं मिलने से जान का खतरा बना रहता है ,इसलिए रक्तदान शिविर का आयोजन करना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि अस्पताल की तरफ से सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है . इस अवसर पर समाजसेविका कुनकुन सिन्हा ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन सभी सामाजिक संस्थाओं एवं हस्पताल की तरफ से किया जाना चाहिए, क्योंकि जरूरत के समय रक्त लोगों तक पहुंच सके एवं उनकी जान बचाई जा सके. इस अवसर पर रानीगंज प्राइमरी हेल्थ सेंटर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर इरशाद अहमद ने कहा कि अस्पताल की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन होना काफी सराहनीय कार्य है. सभी अस्पताल को इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है. इस मौके पर उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को बेच पहना कर उनको सम्मानित किया .अस्पताल की तरफ से भी रक्तदान करने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.


0 टिप्पणियाँ