जामुड़िया के डाहुका ग्राम स्तिथ 42 नंबर बूथ में शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ संपन्न, 36 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान





जामुड़िया- जामुड़िया के चिचूडिया ग्राम पंचायत के डाहुका ग्राम स्तिथ 42 नंबर बूथ में शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ संपन्न, 36 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान,कुल 1169 मतदाताओं में 418 मतदान किये गए. ज्ञात हो की इस बूथ को मतपेटी में पानी डालने से मतदान रद्द कर दी गयी थी. हालांकि पुनर्मतदान के दौरान बूथ में सिर्फ टीएमसी के पोलिंग एजेंट मौजूद थे. ज्ञात हो कि यहां से माकपा की ओर से पंचायत सदस्य के रूप में मेनका बाउरी, टीएमसी की ओर से पापिया बाउरी, पंचायत समिति स3 चुमकी हासदा, माकपा की और से सारथी हेम्ब्रम,जबकि जिला परिषद के उम्मीदवार के रूप में टीएमसी की और से पुतुल बनर्जी,भाजपा की और से मल्लिका मण्डल,वहीं माकपा की ओर से लक्ष्मी बावरी उम्मीदवार है

 चुनाव आयोग निर्देश के अनुसार पुनर्मतदान किया गया,अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदगी यह चुनाव सम्पन्न हुआ. तृणमूल कांग्रेस कर्मी अनुप राना एवं मेघनाथ राना का आरोप है कि बीते 8 जुलाई को जिस दिन पंचायत चुनाव हो रहा था उस दिन सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने मत पेटी में पानी डाल दिया था, तोड़फोड़ की थी उन्होंने बताया कि कुल रात कुछ घरों में तोड़फोड़ की गई कुल 3 घरों में तोड़फोड़ की गई वही एक और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तम राणा ने बताया कि उस वक्त रात के 2 बज रहे होंगे वह अपने घर में सो रहे थे अचानक पत्थरबाजी की आवाज सुनकर इसके बाद हमलोग दौड़कर छत पर गए जब उन्होंने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आक्रमणकारी वहां से भाग गए उ हालांकि सारा भारत खेत मजदूर यूनियन के नेता सुकुमार संगुई ने सभी आरोपों से इनकार किया उन्होंने कहा कि माकपा कार्यकर्ता इस तरह की राजनीति नहीं करते उल्टा पुलिस पर आरोप लगाया कि माकपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घरों में रात को पुलिस ने दबिश दी यहां तक कि घर की महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की गई उनको भद्दी भद्दी गालियां दी गई उन्होंने कहा कि गरीब पाड़ा ओर बाउरी पाड़ा में पहले तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माकपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का प्रयास किया उसके बाद पुलिस ने आकर तांडव मचाया घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने माकपा के दो पोलिंग एजेंट धनंजय बाउरी एवं मनोज राणा तथा राहुल राणा को गिरफ्तार किया है, जिनमें राहुल राणा नाबालिग है. उनका कहना है कि पुलिस की बर्बरता का प्रमाण यह है कि रात में पुलिस दीवार फांद कर माकपा कार्यकर्ताओं के घरों में घुसी इसके साथ ही उन्होंने माकपा पर लग रहे इल्जाम को संपूर्ण रूप से खारिज किया और कहा कि वह चुनौती देते हैं कि किसी भी जांच में यह साबित कर दें कि माकपा कार्यकर्ताओं ने कोई भी इस तरह का कार्य नहीं किया है उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वह अत्यंत निंदनीय है पुलिस का आचरण बेहद लज्जा जनक था और यह तभी हो सकता है जब सत्ता में तृणमूल कांग्रेस की तरह एक अमानवीय सरकार हो. वहीं भाजपा नेता संतोष सिंह ने सत्ता दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग यह दर्शाना चाहती है की जिस मतदान केंद्र में गड़बड़ी हुई है वहां पुनर्मतदान की गई है, जबकि सच्चाई तो यह है जामुड़िया अंचल के सभी बूथों में भारी गड़बड़ी हुई है . भाजपा कार्यकर्ता भयवश इस बूथ में पोलिंग एजेंट के रूप में नहीं बैठ पाए .सच तो यह है कि मंगलवार को मतगणना होगी एवं मतगणना में भाजपा के कार्यकर्ता वहां जा पाएंगे या नहीं इस बात को लेकर संशय में है , एवं चुनाव परिणाम आने के बाद कहीं 2021 के चुनाव परिणाम के बाद की स्थिति ना हो एवं विरोधी दल को घर छोड़कर जाना पड़े इस आतंक में जी रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली