ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में बाईपरटाईट सेफ़्टी कमिटी का निरीक्षण कार्यक्रम



जामुड़िया-ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में गुरुवार को बाईपरटाईट सेफ़्टी कमिटी की ओर से निरीक्षण किया गया.इसके तहत प्रबंधन और कॉर्पोरेट सेफ़्टी बोर्ड मेंबर्स द्विपक्षीय रूप से कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की सभी कोलियरियों में गये और वहाँ के सेफ़्टी संबंधी क्रियाकलापों, उपकरणों, उनके उपयोग तथा रखरखाव का जायज़ा लिया. साथ ही, यह भी देखा गया कि खान सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशानिर्देशों तथा प्रयोज्य प्रावधानों का अनुपालन किस स्तर पर किया जा रहा है. निरीक्षण के पश्चात निरीक्षण समिति के सदस्यों ने खान सुरक्षा की दिशा में किये जा रहे कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के प्रयासों की सरहाना की और इसमें उत्तरोत्तर सुधार हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिनके शत प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने दिया. उन्होंने निरीक्षण समिति के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट स्तरीय सदस्यों के आगमन से क्षेत्र में नूतन ऊर्जा का संचार हुआ है जिसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा.निरीक्षण कार्यक्रम के पहले क्षेत्रीय सभागार में सभी ने सेफ़्टी संबंधी प्रतिज्ञा ली साथ ही, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में हो रहे खान सुरक्षा संबंधी विभिन्न क्रियाकलापों व अन्य उपलब्धियों का विवरण सभी के सामने रखा। निरीक्षण के पश्चात सभी ने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल खनन परियोजना का भी परिदर्शन किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता