बाँसड़ा एस टी डी क्लब सह विभिन्न आदिवासी संस्थाओं द्वारा हुल दिवस मनाई गयी




 रानीगंज- स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद सिद्धु, कानू ,चांद भैरब की याद में राज्य भर के आदिवासियों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये. जल, जमीन और जंगल के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए आदिवासियों ने रानीगंज के बाँसड़ा स्तिथ एस टी डी क्लब की और से सिधु कानू की मूर्ति पर मलयदान कर  आदिवासी परम्परागत हथियार लेकर इलाके की परिक्रमा किया.इस अवसर पर संजय हेम्ब्रम,मंगल हेम्ब्रम,दसरथ कोड़ा सहीत काफी संख्या में आदिवासी महिला पुरुष शामिल थे.वहीं नूपुर, तीराट , चेलोद क्षेत्रों में भी पदयात्रा निकाली गई.संजय हेम्ब्रम   ने कहा कि 1855 में आदिवासियों ने तत्कालीन ब्रिटिश शासकों के विरुद्ध विद्रोह की घोषणा कर दी.उस विद्रोह के नायक सिधू कानू शहीद हो गये थे .इससे आदिवासी समुदायों में अंग्रेजों के खिलाफ तीव्र नफरत और गुस्सा फैल गया और स्वतंत्रता आंदोलन तेज हो गया था. आदिवासियों की मुख्य मांग थी कि उन्हें जल, जमीन और जंगल के अधिकार से वंचित न किया जाये. 169 साल बाद भी आदिवासी जल, जमीन और जंगल पर अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं.शुक्रवार को आदिवासियों ने सिद्धु कानू को प्रथम स्वतंत्रता संग्रामी का दर्जा देने की मांग को लेकर धमसा मदल तीर-धनुष के साथ मार्च किया . अलचिकि भाषा में पढ़ाई की व्यवस्था होनी चाहिए और आदिवासियों के लिए अलग स्कूल खोले जाने चाहिए. अखिल भारतीय किसान संघ द्वारा भी हुल दिवस मनाया गया. किसान  नेताओं का कहना है कि मौजूदा सरकार उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर रही है. हुल दिवस धमसा मदल के साथ खुशी मनाने का दिन नहीं है, यह हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए शपथ लेने का दिन है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात