सालानपुर-सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी इलाके में रूपनारायणपुर शिमानतपल्ली में सौमेन दत्ता नामक व्यक्ति के घर में बुधवार सूखा कुआं खोदते समय रूपनारायणपुर गांव निवासी 48 वर्षीय मजदूर पाताल मुर्मू कुएं में फस गये। बताया जा रहा है कि मजदूर कुआं खोदने के दौरान अस्वस्थ हो गये थे इसलिये वह स्वंय ऊपर नही उठ पा रहे थे। मामले को लेकर सूचना मिलते ही मौके पर रूपनारायणपुर पुलिस
ने पहुँच कर बचाव कार्य शुरू किया एंव पुलिस कर्मियो में एक ने कुएं में जाकर मजदूर को राशि के सहारे रेस्क्यू किया ।


0 टिप्पणियाँ