रानीगंज से दुसरी टीम हुई बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना




 रानीगंज-शुक्रवार को रानीगंज के शिव शक्ति जन सेवा संस्था के 66 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए.ज्ञात हो कि इसके दो दिन पूर्व भी 30 भक्तों की टोली बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे.शुक्रवार को इस मौके पर रानीगंज ब्लॉक् टाउन टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव तथा मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्य गण विशेष रूप से मौजूद थे. उन्होंने श्रद्धालुओं को इस यात्रा पर रवाना किया .इस मौके पर रूपेश यादव ने कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि आज रानीगंज से इतने श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं .उन्होंने कहा कि पिछले साल भी वह इस मौके पर यहां पर उपस्थित थे और इस साल भी यह उनके लिए बड़े गौरव का विषय है कि इन श्रद्धालुओं की रवानगी के समय यहां पर मौजूद हैं .उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि यह सभी श्रद्धालु सकुशल अपनी यात्रा पर जाएं और रानीगंज सहित पूरे प्रदेश के कल्याण की कामना करें और सकुशल रानीगंज लौट कर आए. वहीं इस यात्रा पर निकलने वाले आर शिव शक्ति जन सेवा संस्था के रानीगंज शाखा के प्रमुख तरुण बर्मन ने कहा की 66 व्यक्ति बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रानीगंज से निकल रहे हैं रास्ते में आसनसोल नवादा बिहार शरीफ से भी श्रद्धालु जुटेंगे और यह सब अमरनाथ यात्रा पर एक ट्रेन में सवार होकर जाएंगे .4 तारीख को यह लोग भोलेनाथ का दर्शन करेंगे. इसके उपरांत हरिद्वार से होते हुए 11 तारीख को रानीगंज लौट आएंगे .उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी खुशी की बात है कि वह अमरनाथ यात्रा पर निकल रहे हैं उन्होंने कहा कि वह भोलेनाथ से सभी के सुख समृद्धि और रानीगंज के विकास के लिए प्रार्थना करेंगे.इस अवसर पर मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की और से अशोक अरोड़ा,मोहन भदानी,गनेश साव,बिमल बाजोरिया, पप्पू गढ़वाला,रवि केशरी सहित काफी संख्या में शिव भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ विदा किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली