जामुड़िया : मंगलवार को जामुड़िया बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्र वापस लेने का आज अंतिम दिन था. हिजलगोड़ा ग्राम पंचायत अन्तर्गत बारुल ग्राम में भाजपा के उम्मीदवार प्रिया मंडल का नामांकन वापस लेने को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया. भाजपा की जिला सचिव काकोली घोष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा के उम्मीदवार और उसके परिवार को डराया धमकाया और तृणमूल के गुंडों ने उनके उम्मीदवार को नामांकन पत्र वापस लेने के लिए धमकी देकर मजबूर किया गया .जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रिया मंडल ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से नामांकन पत्र वापस ले लिया है. जामुड़िया बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन के मौके पर आसनसोल भाजपा जिला के अध्यक्ष दिलीप दे जिला सचिव काकली घोष सहित अन्य भाजपा नेताओं तथा समर्थकों ने जामुड़िया बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया. जिलाध्यक्ष दिलीप दे जिला सचिव काकोली घोष, भाजपा नेता बप्पा चटर्जी ने मिलकर आरोप लगाया कि हिजलगोडा की संसद संख्या 160 से भाजपा प्रत्याशी प्रिया मंडल के घर चुरुलिया फाड़ी के प्रभारी विश्वजीत राय गए थे एवं उनके घर वालों को धमकाया . काकोली घोष ने बताया कि जामुड़िया ब्लॉक दो टीएमसी अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा लगातार चार दिनों से भाजपा की उम्मीदवार प्रिया मंडल को फोन के माध्यम से डरा धमका रहे थे और उनके रिश्तेदारों को भी फोन के माध्यम से नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर कर रहा था, प्रिया मंडल के पति को भी धमकाया जा रहा था .काकोली घोष ने कहा कि चुरुलिया फाड़ी के प्रभारी विश्वजीत राय और जामुड़िया थाना के प्रभारी राहुल देव मंडल बिना अरेस्ट वारंट के रात करीब 12:00 बजे भाजपा की उम्मीदवार प्रिया मंडल के घर किस लिए गए थे ,इसका स्पष्टीकरण करें .मंगलवार की सुबह प्रिया मंडल को तृणमूल के गुंडों ने बीडीओ कार्यालय लाकर जबरदस्ती नामांकन वापस करा दिया . उन्होंने पुलिस की इस भूमिका के लिए कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है, दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी प्रिया मंडल ने भाजपा नेतृत्व के सभी आरोपों का खंडन किया और कहा कि उनका सात महीने का बच्चा है और वह ट्यूशन पढ़ाती है.प्रिया मंडल ने कहा कि बिना सोचे समझे उन्होंने भाजपा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था, फिलहाल वह राजनीति में नहीं आना चाहती है .उन्होंने यह भी कहा कि कोई पुलिस उनके घर नहीं आई. तृणमूल से भी उन्हें कोई खतरा नहीं था. उन्होंने अपने घर के कार्य को देखते हुए और पार्टी को समय नहीं देने के कारण अपना नामांकन वापस ले लिया. दुसरी और तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक 2 टीएमसी अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उम्मीदवार जब अपने मुंह से स्वीकार कर रहे हैं कि उन पर कोई दबाव नहीं डाला गया तो इससे साबित होता है कि भाजपा लोगों को गुमराह करने और सरकार को बदनाम करने के लिए पूरे पश्चिम बंगाल में झूठ बोल रही है.



0 टिप्पणियाँ