कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में धूमधाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस



जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया.इस मौक़े पर जहाँ क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के साथ सभी ने पौधारोपण किया; वहीं एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित और प्रोत्साहित किया गया.इसके साथ क्षेत्र के कर्मियों व उनके बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जिनके विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. साथ ही, बच्चों के लिए एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था जिसमें मिट्टी से तरह-तरह के खिलौने व अन्य चीजें बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह हमारा नैतिक दायित्व होना चाहिए कि हम ना पेड़ काटें और ना किसी को इसके लिए प्रेरित करें.उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण हेतु अनेक कार्यक्रम हुए हैं और आज भी आयोजित विविध कार्यक्रम पर्यावरण और प्रकृति के प्रति हमारी वचनबद्धता को दोहराता है.इस अवसर पर पर्यावरण ध्वजारोहण किया गया और सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात