कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सीएमपीएफ संबंधी कार्यशाला का सफ़ल आयोजन

सीएमपीएफ कमिश्नर की रही प्रमुख उपस्थिति 

ईसीएल के आठ क्षेत्रों के प्रतिनिधि रहे मौजूद 



जामुड़िया-ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के टैगोर मेमोरियल हॉल में सोमवार को सीएमपीएफ संबंधी एक विशिष्ट कार्यशाला का सफ़ल आयोजन किया गया. उक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कोयला खान भविष्य निधि, आसनसोल के आयुक्त श्री विजय प्रसाद मौजूद रहे.

 उनके साथ, कोयला खान भविष्य निधि, आसनसोल से सहायक आयुक्त अपूर्व पाठक व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे. इनके साथ ईसीएल मुख्यालय से विभागाध्यक्ष (पीएफ व पेंशन) सुब्रत दासगुप्ता, विभागाध्यक्ष (कल्याण व सीएसआर) मंज़ूर आलम, रश्मि रंजन व श्रीमती सुमेधा रश्मि विशिष्ट रूप में उपस्थित रहे. वहीं, कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व स्टाफ़ अधिकारी (खनन) पी. के. नंदी ने किया. ग़ौरतलब है कि पीएफ व पेंशन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने एवं सभी को जागरूक करने के उद्देश्य के साथ आयोजित इस विशेष कार्यशाला में ईसीएल के आठ क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात