डुबुरडीह चैक पोस्ट पर भारी वाहन पार्किंग स्थल का होगा जीर्णोद्धार, सौचालय समेत कई सुविधा होगी उपलब्ध





आसनसोल-आसनसोल नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय ने शुक्रवार बंगाल-झारखंड सीमा पर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 19(2) पर डुबुडीह चैक पोस्ट के समीप स्थित भारी वाहनों के पार्किंग क्षेत्र का किया दौरा । बता दे कि पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम बंगाल-झारखंड के सीमा डुबुडीह चैक पोस्ट के समीप स्थित भारी वाहनों के पार्किंग क्षेत्र जहाँ झारखंड समेत अन्य राज्यों से आने वाले भारी वाहनों की पार्किंग होती है। जहाँ पर कोई सुविधा नहीं होने के कारण वाहन चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वही शुक्रवार मेयर ने क्षेत्र का दौरा कर बताया कि इलाके में पार्किंग की समस्या है, साथ ही यहाँ कोई टैक्स या पार्किंग शुल्क नही लिया जा रहा है इसलिये हमलोगों का प्रयास है कि क्षेत्र में सौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाये एंव आसनसोल नगर निगम द्वरा संचालित किया जाये। इसी उद्देश्य से आज क्षेत्र का दौरा किया गया है। पार्किंग को बहुत ही सुन्दर बनाने की योजना बनाई जा रही है। मौके पर डिप्टी मेयर वसीमुल हक, वार्ड पार्षद मुनमुन मुखर्जी समेत अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन