भाजपा खांद्रा पंचायत समिती उम्मीदवार सावन कुमार पासवान के घर पर तृणमूल समर्थक का हमला, चुनाव से हटने की दिया धमकी




अंडाल--: अंडाल ब्लॉक के खांद्रा ग्राम पंचायत नीलकंठ के पास भाजपा पंचायत समिती प्रत्याशी सावन कुमार पासवान के घर पर सैकडों तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हमला बोल दिया, उस वक्त सावण कुमार पासवान घर पर नही था, तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने नाम वापस लेने के लिए धमकी दिया,इस संबंध में सावण कुमार पासवान ने बताया की तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने चुनाव से नाम वापस लेने के लिए घर में धमकी दिया और कहा नाम वापस नही लिया तो उठाकर ले जायेगी पुरे परिवार को, इधर घटना की जानकारी भाजपा समर्थकों को मिला तो सभी नीलकंठ सावण कुमार पासवान के घर पहुंचे, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे भी सावण के घर पहुंचे. उसके बाद घटना की लिखित शिकायत उखरा फांडी में दर्ज कराई गई, तृणमूल कांग्रेस नेता विधान बाग्दी के नाम से शिकायत दर्ज हुआ, इस संबंध में भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य सभापति सिंह ने कहा तृणमूल कांग्रेस चारों तरफ भाजपा के उपर हमला और अत्याचार कर रही है नाम वापस लेने के लिए, जिला अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा भाजपा जहां भी नॉमिनेशन किया है एक भी लोग नाम वापस नही लेने वाला है,चाहे जितना भी डरा ले, पुलिस में शिकायत किया गया, एक एक काॅपी चुनाव आयोग, पुलिस आयुक्त और देश व राज्य के गृह मंत्री को दिया गया, 

इधर घटना के संबंध में तृणमूल कांग्रेस अंडाल ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कालोबरन मंडल ने कहा सभी विरोधयों से कहना चाहता हूं आप लोग पुलिस मे शिकायत किजिए, मैं भी पुलिस को बोल देता हूं, हमला करने वालों को नही बक्सा जायेगा सभी पर कार्यवाई होगी। 

इधर घटनास्थल पर भाजपा मंडल 3 के अध्यक्ष काजल बनर्जी, बाप्पा चटर्जी, बाप्पा घोष,अनिरुद्ध बाजपेयी, संतोष सिंह, गौतम राय, साधन मांझी तथा अन्य सदस्य गण मौजूद रह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात