माकपा प्रार्थीयों को धमकाने के आरोप में माकपा द्वारा निमचा फांड़ी घेराव व ज्ञापन




रानीगंज : माकपा उम्मीदवारों को धमकाने के आरोप को लेकर बुधवार की संध्या माकपा की ओर से रानीगंज प्रखंड अंतर्गत तिराट, रोटीबाटी एवं जेमेरी इलाके के प्रार्थियों के साथ माकपा कार्यकर्ताओं ने निमचा फांडी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया. घटना के संदर्भ में माकपा नेता प्रशांत घोष ने बताया कि ग्राम पंचायत के प्रत्याशी एवं कर्मियों को लेकर आज निमचा फांड़ी में एक ज्ञापन सौंपा गया है हमलोग जब से नामांकन जमा किए हैं तब से हमारे कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है एवं हमले किए जा रहे हैं. बीते दिनों रानीगंज ब्लॉक के तिराट ग्राम पंचायत अंतर्गत हाड़ाभांगा इलाके में माकपा द्वारा पार्थी के समर्थन में दीवार लेखन करने के दौरान माकपा कर्मियों के साथ मारपीट करने एवं दीवार लेखन पर कालीख पोता गया था.जिसे लेकर इससे पहले भी हम लोगों ने ज्ञापन सौंपा है. इस दौरान हम लोगों ने पुलिस को कहा है कि लूट का पंचायत नहीं जनता का पंचायत बनाएं जिससे जनता शांति पूर्ण रुप से वोट दे सकें. आप लोग शासक का कानून को ना मानकर कानून का शासन के अनुसार पुलिस के सम्मान के साथ कानून को मानकर काम करें. जिससे हमारे प्रत्याशी जनता तथा हमारे कार्यकर्ता निर्भीक वोट कराएं एवं वोट दें. इस दौरान पुलिस ने कहा है कि हम लोग कानून के अनुसार काम करेंगे तथा शांति रूप से वोट कराएंगे.इसके लिए हम लोग पूरी व्यवस्था करेंगे जिससे कहीं कोई समस्या ना हो उन्होंने कहा कि हमारे प्रार्थियों को धमकी दी गई है उनमें सुकांतो बाउरी, सागर बनर्जी, सुधामय सहित और कई प्रत्याशियों को धमकी दी गई है एवं हमला करने का डर दिखाया जा रहा है। उन्होंने तृणमूल पर हमले तथा धमकी देने का आरोप लगाया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात