जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी की पुलिस ने लाखों रुपये की साड़ी चोरी की गई साड़ियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहम्मद अख्तर और रंजीत दास नाम के दो व्यक्ति लंबे समय से चलती ट्रेन से सामान चोरी करने के धंधे में शामिल थे .जामुड़िया थाने की पुलिस ने बीते रात लाखो रुपये की साड़ी के साथ और इन दोनों को धारा379/411/413/414/120B के तहत गिरफ्तार किया गया . बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी को जिला अदालत में सोमवार सुबह भेजा गया जहां पाँच दिनों की पुलिस हिरासत के लिए अर्जी दी गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आसनसोल नॉर्थ थाने के 38 वर्षीय मोहम्मद अख्तर जहांगीर मुहल्ला निवासी और रंजीत दास उम्र 33 वर्ष झारखंड के देवघर के मधुपुर का रहने वाला है. ये दोनों जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फ़ाड़ी अंतर्गत राणा कोलियरी में बीते कुछ समय से किराये पर मकान लेकर रह रहे थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन दोनों ने चलती ट्रेन से यह साड़ी उतार लिया.बीते शुक्रवार को आसनसोल से पटना एनाकुलम एक्सप्रेस के मधु कुंडा स्टेशन में प्रवेश करने से पहले लगभग 500 से 600 साड़ियों को चलती ट्रेन से नीचे उतारा गया था. रविवार को जामुड़िया पुलिस ने किराए के मकान में छापा मारा और चोरी की साड़ियों के साथ इन दोनों लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की.पूछताछ के दौरान उनके शब्दों में असंगतता के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सूत्रों के अनुसार बरामद साड़ी की अनुमानित कीमत लाखो में है,सभी साड़ियां कीमती है.


0 टिप्पणियाँ