कुल्टी;कुल्टी थाना के चोरांगी फाड़ी क्षेत्र में चौरंगी मोर से सटे मैदा मिल के समीप बीते मंगलवार रात सड़क हादसा हो गया दो लोग घायल हो गये। सूचना पा कर मौके पर पहुँची चोरांगी पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया। स्थानीय लोगो ने बताया कि करीब 11 बजे चौरंगी से नियामतपुर की ओर जा रही एक मारुति चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर मैदा मिल के समीप सड़क के किनारे खड़ी एक वाहन से जा टक्करा गई। घटना में मारुति में सवार सवार दो लोगों घायल हो गए। जिसे पुलिस ने इलाज के लिये जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मारुति वाहन को कब्जे में लिया।


0 टिप्पणियाँ