जामुड़िया:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रहीं है वैसे ही धमकी देने तथा मारपीट की घटना बढ़ती जा रही है.जामुड़िया के डोबराना ग्राम पंचायत क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को घर पर जाकर नामांकन वापस लेने की धमकी देने का मामला सामने आ रहा है.रविवार रात को डोबराना ग्राम पंचायत के संसद संख्या 216 से भाजपा प्रत्याशी सुलेखा नोनीया के घर पर पहुँच नामांकन वापस लेने की बात कहे जाने के साथ ही प्रत्याशी के पति रंजीत नोनीया की खोजबीन किया गया.वही रंजीत के घर पर नहीं रहने पर सभी वापस चले गए.इस विषय में भाजपा नेता रंजीत नोनीया ने बताया कि उनकी पत्नी सुलेखा नोनीया संसद संख्या 216 से भाजपा की प्रत्याशी है।वही उनकी पत्नी का नामांकन वापस लेने के लिए पिछले दो दिनों से चार बार तृणमूल कांग्रेस आश्रित गुन्डो द्वारा घर पर पहुँच धमकी दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घर पर गैर मौजूदगी के कारण महिला को धमकाया जा रहा है.इस विषय में भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि 20 जून को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है.वही तृणमूल कांग्रेस के लोगों द्वारा पुरजोर प्रयास किया जा रहा है कि धमका चमका कर विरोधी दल के प्रत्याशीयों का नामांकन वापस करा दिया जाए.उन्होंने बताया कि पूरे जामुडिया के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में विरोधी पार्टी के प्रत्याशीयों को धमकी दिया जा रहा है. इसी कारण वर्ष कई भाजपा के उम्मीदवारों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया है.


0 टिप्पणियाँ