रानीगंज-ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गई ,जबकि हजार से ज्यादा लोग घायल अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं.बुधवार को रानीगंज के 89 नंबर वार्ड इलाके में स्थानीय पार्षद और बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा के नेतृत्व में एक मौन जुलूस निकाला गया जिसके जरिए दुर्घटना में मरने वालों की आत्मा की शांति कामना की गई . यह मौन जुलूस 89 नंबर वार्ड में टीएमसी कार्यालय से निकलकर बड़ा बाजार होते हुए सी आर रोड होते हुए इतवारी मोड़ पर आकर खत्म हुई. इस मौके पर मृत व्यक्तियों की याद में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. जुलूस में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्ती थाम रखी थी और बाजुओं पर काले रंग की पट्टी बांध रखी थी . इस मौन जुलूस में रानीगंज टीएमवाईसी अध्यक्ष विक्टर बागची, मोहम्मद अरफात, अधिवक्ता कलीम, संजीव महंती तथा टीएमसी के तमाम कार्यकर्ता गण उपस्थित थे. इस मौके पर मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि ओडिशा में जो ट्रेन हादसा हुआ है वह भयावह है. राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस तरह से ट्रेन हादसे के शिकार व्यक्तियों के साथ खड़ी हुई हैं वह सराहनीय है. उससे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीड़ित व्यक्तियों की कितनी बड़ी हमदर्द है.


0 टिप्पणियाँ