कुंवे में गिरे कुत्ते को आयुदार संस्था ने पुलिस,दमकल एवं आयुदार संस्था की मदद से निकाला




रानीगंज- रानीगंज के बल्लभपुर फांड़ी के निकट स्थित एक घर के कुएं में एक कुत्ता गिर गया. घटना से उस घर के निवासी काफी बेचैन हो गए और पहले तो खुद ही कुत्ते को निकालने की कोशिश करने लगे ,लेकिन जब देखा कि उनके बस की बात नहीं है तो उन्होंने मदद की गुहार पुलिस से लगाई.वहीं घटना की जानकारी पाकर बेजुबान पशुओं के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था आयुदार के सदस्य रोहन मिश्रा और तारक अपने टीम के साथ वहां पहुंचे. इस मौके पर दमकल विभाग तथा बल्लभपुर फांड़ि के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और कुत्ते को निकालने की कोशिश में जुट गए. तकरीबन डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद कुत्ते को जीवित कुंए से निकाला जा सका .इस घटना से उसे घर के लोगों को स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली. दरअसल यह पहला मौका नहीं है जब आयुदार की तरफ से बेजुबान जानवरों को बचाने का यह काम किया गया हो इससे पहले भी संस्था की तरफ से बेजुबान जानवरों और खासकर कुत्तों के लिए कई कार्य किए गए हैं ,जैसे उन को खाना खिलाना, बेजुबान जानवरों चाहे वह कुत्ते हो या गाय उनके गले में रेडियम पट्टी बांधना ताकि रात में वह हादसों का शिकार ना हो .आयुदार के सदस्यों का मानना है कि इंसान तो अपना दर्द बयान कर सकता है, लेकिन यह बेजुबान जानवर अपना दर्द किससे कहें यही वजह है कि आयुदार लगातार इन बेजुबान जानवरों के लिए काम कर रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन