जामुड़िया- राजनीति के क्षेत्र में फैसला होगा समय पर होगा अगर किसी विपक्षी राजनीतिक दल को नामांकन दाखिल करने से शशाक दल के लोगों द्वारा रोका जाता है, तो वह खुद उनका नामांकन पत्र जमा करेंगे. यह कहना है जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह का. बुधवार को नामांकन पत्र जमा करने के 5 दिन जामुड़िया सामूहिक विकास पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करने का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ. जामुड़िया में कल तक 10 ग्राम पंचायत में माकपा 48 भाजपा 25 और तृणमूल 39 पंचायत समिति में सीपीएम 13 बीजेपी 14 और तृणमूल-9 जिला परिषद में सीपीएम 2 कांग्रेस 1 में नामांकन दाखिल कर चुके हैं. इस बारे में विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि विपक्ष अगर यह कहता है कि उनके प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने दिया जा रहा है तो या फिर उनको रोका जा रहा है तो यह गलत है वह हमारे पास आए वह खुद विपक्ष के प्रत्याशियों को लेकर जाएंगे और नामांकन दाखिल करवाएंगे उन्होंने कहा कि यह सरासर गलत बात है कि विपक्ष के प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. वह जनता से कट चुका है और बेवजह टीएमसी को बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. कल भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने कहा था कि अगर टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों को इतना ही भरोसा है तो चुनाव को केंद्रीय सुरक्षाबलों के तहत यह पंचायत चुनाव क्यों नहीं करवाया जा रहा है. इस पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि 7 जिलों में तो चुनाव अदालत के आदेश से केंद्रीय सुरक्षाबलों के अंतर्गत ही होने वाला है और पिछले लोकसभा उपचुनाव या पिछले विधानसभा चुनाव में केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में हुए थे जनता ने टीएमसी को भारी मतों से विजई बनाया था. इससे यह साफ जाहिर होता है कि जनता काम चाहती है. सिर्फ खोखली बयानबाजी नही चाहती है. आज के जनता पश्चिम बंगाल के विकास कार्यो पर भरोसा करती है.


0 टिप्पणियाँ