कुंवे में गिरी बिल्ली को आयुदार संस्था ने निकाले



रानीगंज- रानीगंज के मारवाड़ी पट्टी इलाके में एक बिल्ली एक कुएं में गिर गई. घटना की जानकारी पशुओं को लेकर काम करने वाले सामाजिक संस्था आयुदार को दी गई. आयुदार के सदस्य अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने तकरीबन 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिल्ली को कुएं से निकालने में सफलता पाई .इस बारे में संस्था के अध्यक्ष ताराशंकर नाग ने बताया कि उनकी संस्था को खबर मिली मारवाड़ी पट्टी इलाके में एक कुएं में एक बिल्ली गिर गई है तुरंत उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और घंटों की मशक्कत के बाद बिल्ली को कुएं से निकालने में सफलता मिली. उन्होंने कहा कि उनके संस्था की तरफ से दमकल को खबर दी गई थी दमकल की तरफ से हमेशा उनके साथ सहयोग किया जाता है लेकिन इस मामले में संस्था के सदस्य ही बिल्ली को निकालने में सफल रहे .उन्होंने कहा कि अब तक रानीगंज में करीब 30 से अधिक पशुओं को इस तरह से बचाया जा चुका है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात