अजय नदी से अवैध रूप से बालू खनन का आरोप लगाया अग्निमित्रा पाल ने





 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित छत्रिशगंडा क्षेत्र में अजय नदी से जेसीबी प्रशासन से बेख़ौभ होकर कुछ लोग खनन कर रहे है. इस तरह जेसीबी मशीन से खनन करने पर नदी में अधिक गहराई हो जाती है ,ओर उस जगह पर पानी भर जाने के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है अगर इस अवैध तरीके से बालू खनन जिस तरह से किया जा रहा है, कभी भी कोई बड़ी हादसा हो सकती है. इस जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के 36 घंटा में अत्यधिक बालु खनन की शिकायत मिली थी कि अत्यधिक बालू खनन के कारण हुए हादसे में तीन युवकों की मौत कुछ सालों पहले हो गई थी हालांकि, प्रशासन को होश नहीं आया नदी से बालू निकालने का काम जोरों पर चल रहा है .आरोप है कि अधिक बालू लदे वाहनों के कारण सड़क खराब हो रही है वही इसे लेकर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने बार-बार आरोप लगाया है कि अजय नदी से अवैध रूप से मशीनों से रेत निकाली जा रही है.जामुड़िया पंचायत समिति से बालू खनन का मामला पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले को गंभीरता से देखेंगे, वहीं जामुड़िया के बीएलआरओ सत्यजीत विश्वास अधिकारी से बालू खनन का मामला पूछे जाने पर उन्होंने कहा मामले की जांच की जाएगी. रेत से लदे वाहनों की शिकायत जब शिकायत आती है तो उस वाहन को सीज कर दिया जाता है .वहीं इस सम्बन्ध में जामुड़िया कर्माअध्यक्ष अनिमेष बैनर्जी ने कहा कि इस विषय को लेकर हमे जानकारी नहीं थी अगर कोई इस तरह से नदी के प्रकृति से खिलवाड़ करते हुए बालू खनन कर रहा है तो इसकी सूचना मै अपने उच्च अधिकारी को जरूर दूँगा, जिस जगह पर इस तरह बालू खनन हो रहा है .उस जगह का मुआयना किया जायेगा इसके बाद आगे की कारवाई की जायेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली