चार सूत्री मांगों को लेकर सीटू द्वारा कुनुस्टोरिया कोलियरी में प्रदर्शन





जामुड़िया - जेबीसीसीआई के दसवें मिटिंग में सम्पन्न हुए ग्यारहवें वेतन समझौते की उपलब्धि की जानकारी और रेवेन्यू शेयरिंग मोड में चालु खादानों को कॉर्पोरेट मालिकों के हाथों में बेचने का विरोध सहित चार सूत्री मांग को लेकर शनिवार को ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया इलाके के बांसड़ा कोलियरी सीपिट पर सीएमएसआई (सीटू) द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया. सभा के दौरान जीबीसीसीआई सदस्य सुजीत भट्टाचार्या ने श्रमिको को संबोधित करते हुए कहा कि एम डी ओ रूट के माध्यम से पुरी तरह से ठेका प्रथा द्वारा नई खदानों से कोयला प्रोडक्शन करना, एक एरिया को दूसरे एरिया के साथ, मर्ज करना, वर्कशॉप को सेंट्रलाइज करना, भीटी सेंटरों को सेंट्रलाइज करने के विरुद्ध यह सभा की गयी. उन्होंने कहा कि इस लूट को होने से रोकना लाल झंडे का धर्म है, हम राष्ट्रीय मजदूर हैं, हम जान देंगे ,पर राष्ट्रीय संपत्ति यानी राष्ट्रीय कृत खदानों को लूट होने नहीं देंगे.हम मजदूरों को एकता और संघर्ष की राह पर चलते हुए इसे रोकेंगे .साथ ही हम जोरदार तरीके से एमडीओ रूट का विरोध करेंगे, तथा मर्ज का जो प्रक्रिया है. इस प्रक्रिया को भी हम रोकने की भरपूर कोशिश करेंगे, और हम लोगों की इस आह्वान को मजदूरों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए एकजुट होकर संघर्ष करने का शपथ लिया और इसी के साथ सभा का समापन हुआ. इस सभा में हिरण मंडल संजय मंडल,असगर अली, कलीमुद्दीन अंसारी, सुब्रतो सिद्धांत, केंद्रीय कमेटी के सदस्य और एरिया जेसीसी सदस्य शंभू चौधरी,स्वपन कोड़ा, पिपुल बाउरी, नीलकंठ गोराई , अनील यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात