रानीगंज-प्रचंड गर्मी को देखते हुए विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं की तरफ से जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कार्यालय के सामने रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी शहर अध्यक्ष रुपेश यादव और बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी के नेतृत्व में राहगीरों को शरबत पिलाया गया .3000 से ज्यादा लोगों को यह ठंडा शरबत पिलाया गया .इस मौके पर यहां विष्णु देव नोनिया ,तुलु दत्ता ,साधन सिंह, बुबुन दास ,मोहम्मद अरफात ,मोहम्मद नियाज ,सलिल गोराई ,अल्पना सरकार सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस मौके पर नेताओं ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए तृणमूल कांग्रेस हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहती है. इस प्रचंड गर्मी में जब लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. ऐसे में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ,ताकि जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को थोड़ी राहत मिल सके.


0 टिप्पणियाँ