"जपयो जेन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गर्भ ना आयो "
मुगल शासक द्वारा गुरु अर्जन साहब जी को गरम तवे में बैठाकर ऊपर से गरम रेत डालकर नदी में फेंक दिया गया था
जामुड़िया-रविवार को जामुड़िया के निघा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा आयोजित पांचवे गुरु अर्जन साहिब जी के शहादत दिवस को समर्पित गुरबाणी, कीर्तन, लंगर का आयोजन किया गया.निघा गुरुद्वारा में शिल्पांचल के सिख श्रद्धालु एवं अन्य श्रद्धालुओं ने आकर माथा टेका एवं इस शहीदी दिवस पर आकर गुरु जी का आशीर्वाद लिया. कार्यक्रम में विशेष तौर पर अमृतसर से दरबार साहिब के मंजी साहिब से कथा करने वाले जसविंदर सिंह सहूर ने गुरबाणी एवं गुरु अर्जन साहिब जी के इतिहास के विषय में संगतों को जानकारी दी .उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन साहिब जी जिस समय अपने मानवता की सेवा के लिए कार्य कर रहे थे, उनसे प्रेरित होकर बहुत से लोग श्रद्धालु गुरु अर्जन शहद जी से जुड़ रहे थे और सिख धर्म अपना रहे थे .इसको देखकर तत्कालीन मुगल शासक को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने तरह-तरह के तरीके गुरु अर्जन साहिब जी पर अत्याचार करने के लिए अपनाएं .गुरु महराज जी को तपती हुई बड़ी भट्टी के ऊपर बड़े तवे में बैठाकर ऊपर से गर्म बालू की रेत डाली गई ,तत्पश्चात उन्हें नदी में फेंक दिया गया ,इस तरह से उन्हें शहीद किया गया ,लेकिन कहा जाता है कि जहां एक शहीद होता है तो उनके पीछे कई शहीद जन्म ले लेते हैं ,इसीलिए अर्जन साहब जी सिख धर्म के पहले शहीद गुरु है जिन्होंने मानवता के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए.
निघा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजा सिंह ने बताया कि आई हुई संगत को गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से कीर्तनी जत्था ज्ञानी गुरदीप सिंह निक्कू टाटानगर वाले ने गुरबाणी के माध्यम से निहाल किया .इस कार्यक्रम में पहुंचे आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ,डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद गुरदास चटर्जी को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया .डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने कहा पिछले साल हम लोगों ने यहां पर एक शेड बनाने का वादा किया था लेकिन फंड के अभाव के कारण नगर निगम से नहीं करवा पाए इस बार हम लोग जरूर यहां पर शेड बनाने का कार्य जल्द शुरू करवाएंगे , मेयर परिषद गुरदास चटर्जी ने कहा सिख कौम हमेशा दूसरों के संकट में सहयोग करती आई है और यह कोरोना महामारी के काल में पूरी दुनिया ने देखा है. हम लोग जो भी नगर निगम की तरफ से सहयोग होगा गुरुद्वारा एवं सिख समाज के लिए जरूर करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह एवं कमेटी सदस्यों को सम्मानित किया गया. वही दीवान हॉल के बाहर ठंडे पानी की छबील पिलाने की व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं द्वारा ठंडा कोल्ड ड्रिंक्स पिलाये गये. कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर भी सबके खिलाया गया. इस पूरे कार्यक्रम की संचालन गुरुद्वारा ग्रंथि सुरजीत सिंह ने निभाई .गुरुद्वारा ग्रंथि सुधीर सिंह ने कहा कि हमारे यहां बड़े निशान साहिब की सेवा की गई है .जो नौजवान बाहर में कार्य करते हैं, उन्होंने संस्थान के माध्यम से शहर की सेवा की है हम लोगों ने उन्हें भी सम्मानित किया है. कार्यक्रम के दौरान आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह ,सचिव तरसेम सिंह ,आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह और अन्य सदस्यों को निघा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया.


0 टिप्पणियाँ