पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने मनाई



 जामुड़िया ---- जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी गांधी भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता के महानायक थे . नेताजी सुभाष चंद्र बोस का विचार कांग्रेस सेअलग होने के बाद भी आजाद हिंद फौज की एक टुकड़ी का नाम नेहरू बिग्रेड रखा गया था और वो इस बात का प्रमाण है कि मौजूदा वक्त की राजनीति में नेहरू की स्वीकार्यता हर तबके में थी . कांग्रेस नेता अस्लम रज़ा ने नेहरू की बहुआयामी व्यक्तित्व पर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी पंडित नेहरू एक कुशल प्रशासक ,विचारक , लेखक और युग द्रष्टा थे . ब्लॉक कांग्रेस के नेता रूस्तम अंसारी ने कहा कि नेहरू के नेतृत्व में प्रथम एवं द्वितीय पंचवर्षीय योजना में खेती किसानी पर जोर दिया गया था . आज भारत जो खाद्यान्न के उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं उसकी बुनियाद नेहरू ने रखी थी . युवा कांग्रेस के नेता फिरोज खान ने कहा की आईटीआई, योजना आयोग, आईआईटी, ऐम्स, सेल, भेल, ओएनजीसी, डीआरडीओ, आई आई एम, इसरो, और सर्वप्रिय लोकतंत्र की स्थापना में पंडित नेहरू नेमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर उपस्थित थे फिरोज राईन, वकील अंसारी एवं अन्य.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात