गौ तस्करी मामले में अनुव्रत और सहगल की वर्चुअली पेशी



आसनसोल : गौ तस्करी मामले में गुरुवार को बीरभूम जिला के तृणमूल कांग्रेस के दबंग जिलाध्यक्ष अनुव्रत मंडल और उनके पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन की पेशी वर्चुअल रूप से आसनसोल के विशेष सीबीआई अदालत में गुरुवार को किया गया। हालांकि गुरुवार की हुई वर्चुअल सुनाई में सीबीआई की विशेष अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती की अदालत में उनके तरफ से कोई वकील पेश नहीं हुआ। जबकि इस मामले के सीबीआई के जांच अधिकारी भी अदालत में मौजूद नहीं थे। लेकिन सीबीआई के वकील राकेश कुमार मौजूद थे। सुनवाई के शुरुआत में जज ने अनुव्रत मंडल को देखा और कहा क्या आप बहुत थके हुए महसूस करते हैं? इस पर अनुव्रत मंडल ने जवाब दिया कि हां, मेरा तबीयत ठीक नहीं है। मैं अस्पताल के मेडिकल वार्ड में हूं।फिर जज ने कहा कि इलाज के बारे में कुछ खास कहना है तो आप मुझे बता सकते हैं। मैं मामले को देखूंगा। तब अनुव्रत मंडल ने कहा कि मुझे वापस आसनसोल जेल भेज दिया जाए। इस पर जज ने कहा कि मेरा इसमें कोई लेना देना नहीं है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आप की याचिका खारिज कर दी है। इस दौरान अनुव्रत मंडल ने यह भी कहा कि बोलबम राइस मिल का खाता सीज किया गया है। उसे मुक्त करना चाहिए। उस मिल में 200 लोग काम करते हैं। उन्हें वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने के कारण बिजली की लाइन काट दी गई है। फिर जज ने कहा वकील के जरिए अर्जी लगाओ। इस संबंध में सीबीआई के वकील ने कहा कि अभी जांच चल रही है। खाता खुलवाने के लिए आईओ से बात करनी है। वहीं दूसरी ओर सहगल ने एक बार फिर जज से अपने जब्त किए गए गहने वापस करने की अपील की। तब जज ने सीबीआई के वकील से कहा कि बहुत दिन हो गए, अगली सुनवाई के दिन गहनों पर पूरी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए। जज ने आदेश दिया कि इस मामले की अगली सुनवाई 7 जून को होगी। इसके बाद जज राजेश चक्रवर्ती ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को एक मेल भेजा जिसमें अनुव्रत मंडल की शारीरिक स्थिति और उनके इलाज पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके पहले 27 अप्रैल को दिल्ली की तिहाड़ जेल से वर्चुअल सुनवाई हुई थी। उस दिन भी अनुव्रत मंडल ने तिहाड़ से आसनसोल जेल स्थानांतरित करने की गुहार लगाई थी। गौरतलब है कि ईडी ने आसनसोल जेल से पूछताछ के लिए अनुव्रत मंडल को तिहाड़ जेल ले गई थी। उसके पहले उसके पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन भी तिहाड़ जेल में बंद था। ईधर ईडी ने जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में अनुव्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को भी 26 अप्रैल को दिल्ली में गिरफ्तार किया था।फिलहाल सुकन्या मंडल भी तिहाड़ जेल में बंद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात